बंगाल ( A state of magic )
(हम दिखाते हैं कि एक लड़का (राम) जो बंगाल में जॉब के लिए जाता है प्लेटफार्म पर ट्रेन से उतरता है /उसका दोस्त उसे लेने के लिए आया हुआ है उसे देख कर खुश होता है और उसके पास जाता है)
महेश -
अरे राम मेरे दोस्त और बोलो आने में कोई परेशानी तो नहीं हुई।
राम- नहीं यार आने में कोई परेशानी नहीं हुई एकदम मस्ती में आया। अच्छा बता तू ठीक से यहां रहता है ना।
महेश- हां यार मुझे कोई परेशानी नहीं है यहां
CUT TO CUT++++++
दोनों रूम पर पहुंचते हैं की एक सुंदर सी लड़की राम को एक खिड़की से देखती है राम भी देखता है मुस्कुराती है और चली जाती है दोनों रूम में प्रवेश करते हैं ।
राम----
वाह यार रूम तेरा बहुत ही फिट है और खिड़की से रंगीनियां दिखती हैं या नहीं
महेश---
चल बातें करना बाद में आ बैठ पानी पी और नाश्ता कर फिर बहुत सारी बातें करेंगे
महेश पानी लाता है और दोनों नाश्ता करते हैं । राम फ्रेश होता है और रात होती है दोनों डिनर पर बैठते हैं
राम ----
महेश खाना में क्या बनाया है खाना बनाना तुझे सही से आता है या नहीं
महेश ----
अच्छा सब कुछ बनाता हूं लेकिन तू बता तुझे खाना बनाना आता है या नहीं
राम ------आता तो नहीं है पर तुझ से सीख लूंगा मुझे बहुत जोर की भूख लगी है
मुंह में एक कौर डालता है और कहता है व्हाट आर टेस्टी फूड
दोनों खाना खाते हैं और और सो जाते। राम को रात में प्यास लगती है और वह जागता है अपने बगल में देखता है
राम ----- इतनी रात को कहां गया होगा महेश खैर छोड़ो आ जाएगा पानी पीकर सोता हूं ।सुबह होती है महेश राम को जॉब के लिए अपने ऑफिस ले जाता है।
बॉस चपरासी से कहता है---- एक राम नाम का लड़का जो बाहर बैठा है उसे अंदर भेजो
चपरासी कहता है --जी
राम ----मे आई कम इन सर
बॉस-- कमिंग प्लीज सिटडाउन
राम --थैंक यू सर
बॉस ---अच्छा राम यह बताओ की आपने इसके पहले कहीं जॉब किया है या नहीं
राम ---नहीं मैं अभी गांव से आया हूं और यहां मेरा फर्स्ट टाइम है
बॉस ---राम आप अपना बायोडाटा तो लाए होंगे
राम--- जी जरूर यह मेरा पूरा बायोडाटा
बॉस बायोडाट चेक करता है
बॉस------
ठीक है आपको कल कॉल करके जॉब के बारे में बताया जाएगा ठीक है
राम ----ठीक है अच्छा सर मे आई गो आउट सर
बॉस--- यस गो नाउ
राम घर आता है शाम को महेश और राम दोनों घूमने जाते हैं मजे करते हैं गोलगप्पे खाते हैं
राम ----वाओ क्या लड़की है
महेश ---सुन तू यहां लड़की देखने आया है या कुछ काम से
राम --ठीक है भाई
दोनों थक कर घर आते हैं और सोने जाते आधी रात में राम की नींद खुलती है
राम --- अपने बगल में देखता है
महेश इतनी रात गए कहां गया होगा कल भी नहीं था देखता हूं कहां है खिड़की खोलता है तो देखता है कि महेश बगल वाली लड़की के साथ अय्याशी कर रहा है
राम -----महेश हमेशा मुझे समझाता है कि यह गलत लेकिन यह क्या कर रहा है लेकिन महेश बहुत ही सुस्त नजर आ रहा है आखिर माजरा क्या है
राम बाहर आता है और जैसे महेश अंदर आता है तो राम उसे आवाज देता है पर वह नहीं सुनता और जब राम महेश को पकड़ कर हिलाता है तो वह होश में आता है
महेश पूछता है ---अरे राम तुम यार क्या कर रहे हो यहां पर इतनी रात गई सोए नहीं चलो सोते हैं
राम--- तुझे कुछ नहीं याद है महेश तुम कहना क्या चाहते हो मैं कुछ नहीं जानता
राम ---ठीक है चलो सोते हैं
नेक्स्ट नाइट
राम जागता है और सोने की एक्टिंग करता है तो वह देखता है की महेश नींद में जागता है और चलना शुरू करता है राम उसको आवाज देता है लेकिन उससे कुछ सुनाई नहीं देता वह चलता चला जाता है राम भी उसके साथ जाता है और देखता है की बगल की लड़की उसे बैठाती है और जैसा कहती है वह करता है
लड़की कहती है--- महेश अपने कपड़े उतारो
राम सब जान जाता है और वापस आता है सुबह होती है राम को एक कॉल आता है
राम ----हेलो अरे मुकेश भाई हां मैं महेश के यहां जॉब के लिए आया था हां मैं ठीक हूं तू ठीक है ना लेकिन यार महेश को एक प्रॉब्लम खड़ी हो गई। वो अपने बगल में एक लड़की है जो महेश को वशीकरण कर ली है जैसा कहती है वह वैसा करता है उससे गंदे काम करवाती है
मुकेश ---अच्छा तो मैं वहीं के एक जाने-माने विद्वान हरिशंकर है उनसे जाकर तू मिल वह तुझे उपाय बताएंगे क्योंकि बंगाल जादू टोने का राज्य माना जाता है
राम ---ठीक है
राम हर शंकर के पास जाता है और पूरी कहानी हरिशंकर से बताता है
हरिशंकर--- ठीक है मैं तुम्हारी समस्या का हल निकालता हूं मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे रूम पर चलूंगा
राम ---पर महेश पूछेगा कि यह कौन है तो... मैं उन्हें आपको अपना अंकल बता दूंगा ठीक है
चलिए दोनों रूम पर आते हैं महेश से राम अपने अंकल का परिचय देता है दोनों चाय पीते हैं बंगाल की लड़की अपना जादू चलाती है पर महेश हरिशंकर अपना कंट्रोल बनाया रहता है उधर वह लड़की बौखलाए कभी गद्दे को अपने बाहों में पकड़ती कभी तकिए को और कभी अपने शरीर को गद्दे पर रगड़ती महेश का बेसब्री से इंतजार करती है।
हरिशंकर --यह जो लड़की है यह कामुक स्त्री है जो अपने वासना को शांत करने के लिए यह सब कर रही है ।
सुबह होती है और महेश सेफ हो जाता है ।राम हरि शंकर को धन्यवाद देता है तभी राम की नजर उस कामुक स्त्री पर पड़ती है। वह मुस्कुराती है और राम पर अपना मायाजाल बिछा देती है ।हरिशंकर को यह महसूस हो जाता है की राम पर भी यह पहाड़ टूटने वाला है हरिशंकर चले जाते हैं रात होती है राम रात को नींद में उठता है और चलता जाता है।
हरिशंकर पुलिस लेकर आता है ।राम जैसे उसके घर में प्रवेश करता है वैसे महेश कि नींद टूटती है और राम को बिस्तर पर नहीं पाता वह उठकर उसे इधर उधर आवाज देता है तभी उसकी नजर खुले खिड़की पर पड़ती है। राम बगल वाली बिल्डिंग में प्रवेश करते हुए दिखाई देता है। महेश दौड़ा उधर जाता है राम के रिश्ते हरिशंकर और पुलिस दोनों अंदर जाते हैं राम अंदर जाता है। लड़की उससे कपड़े उतरवाती है। तब तक पुलिस हरिशंकर और महेश वहां पहुंच जाते हैं । वहां पहुंचने पर महेश को पूरी कहानी मालूम पड़ती है। पुलिस कहती है की आपने आज अच्छा नहीं किया किसी का अपने कामवासना के लिए इस्तेमाल करना गैर कानूनी है और पुलिस उसे पकड़ कर ले जाती है।
हरिशंकर भी चले जाते हैं।
महेश --- मेरे दोस्त इतना सब होता रहा मेरे साथ लेकिन मुझे कुछ नहीं मालूम यदि तू यहां नहीं आता तो शायद मैं मर ही जाता
राम ----ना महेश ऐसा ना बोलो भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं हर बुराई का अंत होता है भगवान सबकी मदद करते हैं जैसे मुझे तेरी मदद के लिए भेज दिया। हम यहां नहीं रहेंगे चल यहां से चलते हैं
दोनों निकलते हैं( समाप्त )
कहानी अच्छी लगे तो कमेंट जरुर करिएगा ।।।

टिप्पणियाँ