खौफनाक मंदिर -:
पात्र - चार दोस्त, एक चुड़ैल, एक आदमी लालटेन वाला, एक छोटा बच्चा ।
Scene 1
फिल्म की शुरुआत काले चंद्रमा से होती है आकाश में बादल उड़ रहे हैं और चारों ओर अंधकार छाया हुआ है जैकाल की आवाज गूंज रही है ।
दोस्त - अनील , शिवा ,जीगर,समीर
Scene 2
चार दोस्त ड्रिंक किए हुए हैं और आगे बढ़ते चले आते हैं तभी एक दोस्त की नजर एक डेंजर बोर्ड पर पड़ती है
अनील - रुको अबे वो देख
सभी आश्चर्य से उधर देखते हैं ।
समीर - यार यह तो डेंजर एरिया लिखा है । शार्ट कट कहके कौन से रास्ते ले आये तुम सब ।
शिवा - यार मैंने सुना है कि ऐसे एरिया बहुत ही खतरनाक होते हैं और जो भी उधर से गुजरता है वापस बचके कभी नहीं जाता है । सो प्लीज चलो ,हम लोग यहां से चलते हैं
जिगर - मैं तो डर गया शायद हम लोगों को भूत मार देगा । (हंसते हुए)कौन सी दुनिया में जी रहे हो। लोग चांद पे घर बनाने की सोच रहे हैं और तुम सब भूत प्रेत कर रहे हो । ये भूत प्रेत कुछ नहीं होते हैं समझे । चुपचाप चलो ।
Scene 3
सभी आगे बढ़ते हैं और जैसे ही कुछ कदम बढ़ाते हैं शिवा की नजर प्रकाश की परछाई पर पड़ती है ।
शिवा - ये क्या हैं ,ये मेरा वहम है या हकीकत । कहीं मैंने ज्यादा ड्रीक तो नहीं कर लीया ।
फिर आंख बंद करके सर को झकझोरता है । और फिर देखता है तो आगे कुछ नहीं दिखता ।
सभी आगे बढ़ते हैं ।
सीन 4 -----
सभी जैसे ही मंदिर के पास पहुंचते हैं डरावनी डरावनी आवाजें आने लगती हैं तभी अचानक एक डरावना आदमी साल लपेटे हाथों में लट्ठ लिए सामने आ जाता है ।-
डरावना आदमी - चले जाओ यहां से चले जाओ सब के सब मारे जाओगे सब के सब मारे जाओगे यहां जो भी आया बचके वापस नहीं गया ।
शिवा --
यार मुझे बहुत डर लग रहा है । ये क्या कह रहा है । मुझे समझ में नहीं आ रहा ।
समीर - यार डरने की कोई बात नहीं यह पागल है । ए पागल भाग यहां से ।
पागल - (बड़बड़ाते हुए) सब मुझे पागल समझते हैं 3- मरोगे सब के सब -2
सभी धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं डरावनी म्यूजिक के साथ ।
Scene- 5
तभी जीगर की नजर जमीन पर गिरे हुए एक चमकती प्रकाश पर पड़ती है वह उस प्रकाश की तरह बढ़ता है उसे छूने के लिए जैसे ही वह नीचे झुकता है वैसे ही उसके पीछे से कुछ डरावनी आवाज आती है और जैसे ही वह पीछे मुड़कर देखता है एक डरावना लड़का उसके सामने खड़ा होता है
(प्रकाश गायब हो जाती है ।)
डरावना लड़का - (डरावनी शब्द में) साहेब ₹10 दो ना बहुत जोरों की भूख लगी है ।
जिगर - (सोचते हुए इतना छोटा बच्चा इस विराजने में ) अबे तू इतनी बिरान में अकेला , तेरा घर कहां है तेरे मां बाप का कहां हैं
लड़का - साहेब मेरी मां बुला रही है
जीगर - कहां है तेरी मां
लड़का - अंगुली दिखाता है ।
जीगर उधर देखता है एक डरावनी सी परछाई पीछे प्रकाश । खड़ी है तभी अचानक लड़का का चेहरा बदल जाता है और वह आदमी का गर्दन पकड़ लेता है जीगर छुडा करके भागता है चिल्लाता है फिर वह लड़का गायब हो जाता है ।
सभी दोस्त - क्या हुआ ( जीगर )
जीगर - ( हांफते हुए ) यार वहां एक डरावना लड़का था जो मेरा गला दबा रहा था इसलिए मैं चिल्लाया ।
सभी डरते हुए भूत ने तेरा गला दबाया
अनील -( )ये तुम्हारा वहम है यहां कोई भूत प्रेत नहीं है । देखो
समीर - ( हंसते हुए )भूत ने तेरा गला दबाया क्या मज़ाक चल रहा है ।
जिगर - यार हंसो मत मैं सच कह रहा हूं
ये मेरा वहम नहीं है ।
समीर - अच्छा तो मैं उन्हे बुलाता हूं , हे भूत यदि आप यहां हो तो हमारे सामने आओ (३ बार )
कैमरा राउण्ड करते हुए
बिजली चमकती है अजीबो गरीब आवाज आती और फिर गाने की आवाज आती है सभी डर जाते हैं इधर उधर देखते हैं उनकी नजर एक औरत पे पड़ती है औरत शादी के जोड़े में गाते हुए चलती जा रही है सभी उसकी तरफ बढ़ते हैं । गाना जैसे ही खत्म होता है ।
जिगर - अब ये क्या मुशिबत है
अनील - रुको मैं देखता हूं ।
जैसे आगे बढता है और जैसे ही छूने वाला होता है वैसे ही वह गायब हो जाती है । अनील डर के पीछे अपने दोस्तों के पास आता है । बिजली चमकती हैं तभी एक धूंआ शिवा के शरीर में घुस जाता है शिवा अनील का गर्दन पकड़ लेता है सभी दोस्त छुडाते हैं शिवा सबको धकेल देता है । जीगर और समीर का सर दिवार से टकरा जाता है दोनों बेहोश हो जाते हैं ।
शिवा अनील को मार देता है फिर
शिवा होश में आता है सभी दोस्तों को बेहोश देखता है और उसके पास जाकर जगाता है दोनो होश में आते हैं और फिर अनील को जगाते हैं चेक करने पर पता चलता है कि अनील मर गया है सभी भागते हैं । दौड ३-४ बार
फिर एक जगह रुकते हैं ( हांफते हुए )
पीछे से डरावनी आवाजें आती है सभी के आंखों की पुतलि घुमती है फिर तीनो जल्दी से पीछे घुमते हैं । पीछे चुड़ैल खड़ी रहती है फिर धूंआ बनके समीर के शरीर में घुस जाता है समीर अपने शरीर और गर्दन को तोड़ने मरोड़ने लगता है ।उधर अनील की बाडी में जान आ जाती है ।
To be continue
समाप्त आगे की कड़ी .पार्ट 2
.jpeg)
टिप्पणियाँ